ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ से अमृतसर आ रही पंजाब रोड़वेज की बस एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। जानकारी अनुसार इस बस में करीब पच्चास मुसाफिर सवार थी जिनमें से काफी मुसाफिर इस हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक हादसे का कारण बस चालक बताया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि बस के ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ने से बस का संतूलन बिगड़ गया और बस रास्ते में ही पलट गई जिस कारण कई लोग इस हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल घायल सवारियों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

