ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बेबी हनीप्रीत को पंचकूला जिला अदालत में पेश किया गया। हनीप्रीत के साथ 15 और अन्य आरोपियों को भी अदालत में पेश किया गया। अदालत में हुई सुनवाई के दौरान हनीप्रीत पर लगे आरोपो पर बहस की गई।
दरअसल हनीप्रीत ने राम रहीम की गिरफ्तार के बाद पंचकूला में हिंसा को भड़काने की साजिश रची थी जिस कारण कई लोगो ने अपनी जिन्दगियों को खोया और सरकारी संपत्तिय़ों को भी भारी नुकसान हुआ। गुरमीत राम रहीम को दो साध्यवियों के साथ बलात्कार के दोष में गिरफ्तार किया गया था।
हनीप्रीत ने राम रहीम को जेल से भगाने के लिए दंगे करवा दिए थे। पर वो अपनी साजिश में कामयाब नहीं हुई और राम रहीम को बीस साल की सजा हो गई। जिसके बाद हनीप्रीत फरार हो गई थी। पुलिस ने हनीप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया। हनीप्रीत के मामले पर पहले चार्जशीट को दायर किया गया था। फिलहाल हनीप्रीत के मामले की अगली सुनवाई 6 मार्च को होगी।


