ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 21 फरवरी से हिमालय में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गई है। जिसके कारण अगले कुछ दिनों में प्रदेश के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी और निचले क्षेत्रों में भारी बारिश की संम्भावना जताई जा रही है ।
सूबे के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 24 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, 22 फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा, लेकिन 23 – 24 को मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर हिमपात हो सकता है।


