Priya Prakash को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, Priya के खिलाफ जारी हुआ था फतवा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 18 साल की एक मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। जानकारी अनुसार पिछले काफी समय से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 18 साल की एक मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। जानकारी अनुसार पिछले काफी समय से प्रिया प्रकाश की फिल्म के एक गीत पर मुस्लिम समाज ने आपत्ति जताते हुए एफआरआई दर्ज करवा दी थी।

 

इसके इलावा मुस्लिम समुदाय ने उसके खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया था पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया प्रकाश को राहत देते हुए उसी के पक्ष में फैसला लिय़ा। कोर्ट ने प्रिया प्रकाश के पक्ष में फैसला लेते हुए इस मामले पर रोक लगा दी है साथ ही तेलंगाना, महाराष्ट्र के साथ ही शिकायतकर्ताओं से इस बारे में जवाब भी मांगा है।

गौरतलब है कि प्रिया प्रकाश की आने वाली फिल्म के एक छोटे से द्श्य के बाद ही काफी चर्चित हो गई थी। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियों काफी वायरल हो रही थी। जिस कारण पहले तेलंगाना में कुछ युवाओं ने फिल्म के वायरल गीत को धर्म को आहत करने वाला बताते हुए फिल्म के निर्माता निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन प्रिया और निर्देशक ओमर ने कहा कि यह गीत गाना आपत्तिजनक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *