Himachal Weather Update Today:
हिमाचल प्रदेश में 27-28 जनवरी को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसमें शिमला, कांगड़ा, मनाली, कुल्लू, चंबा, सोलन और मंडी जिले शामिल हैं. इसके अलावा 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. कुल्लू जिला के मनाली (Himachal Weather Update Today) और बंजार उपमंडल में 27 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.
प्रशासन ने भारी बर्फबारी होने की संभावना के चलते छात्रों की सुरक्षा के मध्य नजर शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया. राजधानी शिमला में भी मौसम बिगड़ता हुआ नजर आया. लाहौल स्पीति के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई. ऐसे में कोकसर में हल्की बर्फबारी देखी गई.
Himachal Weather Update Today, बारिश बर्फबारी का अलर्ट-
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि प्रदेश फिर मौसम बिगड़ने की आशंका है. राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा. 27 जनवरी को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश/ बर्फबारी भी हो सकती है. इसलिए खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.
कई स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. वहीं कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. कुछ इलाकों में तेज हवायें 50–60 किमी/घंटा (झोंकों के साथ 70 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना व्यक्त की गई है. लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर जिले और कांगड़ा, कुल्लू और शिमला के उच्च पर्वतीय इलाकों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
https://www.youtube.com/live/R83mUUfKL-E?si=RIRYLm3u02nZaC02



