Himachal Weather Update: हिमाचल में भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, जानिए कब से है ओलावृष्टि और तेज अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट?

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम करवट लेने…

Himachal Weather Update: हिमाचल में भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, जानिए कब से है ओलावृष्टि और तेज अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट?

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 11 और 12 जून को प्रदेश के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के भी आसार (Himachal Weather Update) जताए गए हैं। मौसम विभाग ने शिमला, मंडी, कुल्लू और सिरमौर के कुछ हिस्सों के लिए तेज हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

8 से 10 जून तक हल्की बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 से 10 जून तक राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 11 और 12 जून को वर्षा गतिविधियों में तेजी आएगी। 13 और 14 जून को भी कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं।

तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना

विभाग ने चेतावनी दी है कि 11 और 12 जून को कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे बागवानी और कृषि गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के बीच यह पश्चिमी विक्षोभ राहत का संदेश लेकर आया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी बारिश से जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं जल स्रोतों और फसलों को भी फायदा मिलेगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *