Bilaspur Suspicious Death:
बिलासपुर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी के पास एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. इसकी पहचान नहीं हो पाई है. फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी बिलासपुर भी पहुंचे मौके पर पंहुचे. इस संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की लाश के हाथ बंधे हुए थे. पुलिस मामले कि जांच कर रहीं है.
बाहर की श्रद्धालु होने का पुलिस को शक-
श्री नैना देवी में संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने एक महिला लाश बरामद की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री नैना देवी ग्वांडल संपर्क मार्ग पर सुलभ शौचालय से थोड़ा नीचे यह महिला की लाश पड़ी हुई थी. जिसके हाथ बंधे थे. मौके पर डीएसपी श्री नैना देवी विक्रांत ने मोआइना किया और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचे और तथ्यों को इकट्ठा किया. जिला पुलिस अधीक्षक संदीप धवल भी शाम के समय मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके का मुआइना करने के उपरांत पत्रकारों को बताया कि, प्रथम तथ्यों के आधार पर यह एक बाहर की श्रद्धालु महिला हो सकती है. हालांकि, इसकी पहचान नहीं हो पाई है और उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी गहनता से छानबीन कर रही है ताकि किसी प्रकार की कोई गुंजाइश बाकी ना रहे.
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live



