Hansi New District:
हांसी जिले बनाने की घोषणा के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. इसमें हांसी को नया जिला बनाने की मंजूरी भी दे दी. इस से हांसी हरियाणा राज्य का 23वां जिला बन गया है. विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित राज्य पुनर्गठन समिति ने 9 दिसंबर को आयोजित बैठक में हांसी को जिला बनाने की स्वीकृति देते हुए इसकी सिफारिश की थी. जिसे बाद में मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है.
1.35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र, 110 गांव, 5.4 लाख आबादी-
नए जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा. इसकी अनुमानित जनसंख्या करीब 5.41 लाख बताई जा रही है. जिला बनने के साथ ही हरियाणा में जिलों की संख्या बढ़कर 23 हो जाएगी. जिले के गठन का उद्देश्य नागरिक-केंद्रित सेवाओं तक आसान पहुंच, प्रशासनिक कार्यों में तेजी, बेहतर समन्वय और क्षेत्रीय विकास को गति देना है. जिला हांसी में नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल होंगे. ये वर्तमान में हिसार जिले का हिस्सा हैं.
दो उपमंडल, तीन तहसीलें-
नए जिले के दो उपमंडल हांसी और नारनौंद होगें. प्रस्तावित जिले में तीन तहसीले हांसी, नारनौंद और बास व एक उप तहसील खेड़ी जालब शामिल होगी. जिले में तीन ब्लॉक हांसी-1, हांसी 2 और नारनौंद भी होंगे. जिला हांसी का कुल भौगोलिक समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिसार के उपायुक्त द्वारा यह प्रस्ताव हिसार मंडल आयुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया था. राज्य सरकार की ओर से हांसी व नारनौंद विधानसभा में आने वाले गांवों की सूची भी जारी कर दी.



