Himachal Mid Day Meal Worker Murder:
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनौर में कार्यरत मिड डे मील वर्कर महिला की एक व्यक्ति ने दराट से वार कर हत्या कर दी. महिला की पहचान सलोचना देवी पत्नी बिशंभर के तौर पर हुई है. महिला चनौर गांव की ही रहने वाली है. आरोपी युवक मोनू को पुलिस ने (Himachal Mid Day Meal Worker Murder) गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने स्कूल में घुसकर महिला की हत्या को अंजाम दिया गया है.
बच्चों के सामने दराटी से कर रहा था वार-
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12:20 बजे यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. स्कूल में मिड-डे मील बना रही महिला कुक की दराती से हमला किया गया. स्कूल की सेंटर हेड टीचर सरिता देवी ने बताया कि बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे बाहर आईं तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति सुलोचना देवी पर दराती से ताबड़तोड़ वार कर रहा था. हालात की गंभीरता को देखते हुए अध्यापकों ने तुरंत बच्चों को कमरों में बंद कर उनकी जान बचाई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके.
बचाने की कोशिश करने वालों पर भी हमले की कोशिश-
इसके बाद अध्यापकों ने महिला को बचाने का प्रयास किया. पर हमलावर उन पर भी हमला करने के लिए झपटा. इसी दौरान पास स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौर के अध्यापक भी मौके पर पहुंचे और पत्थर मारकर आरोपी को भगाने की कोशिश की. जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डाडासीबा अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.



