Kotkapura Accident: कोटकपूरा में तेज रफ्तार का कहर, बाइक को टक्कर मार आरोपी फरार, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Kotkapura Accident: कोटकपूरा के फरीदकोट रोड पर गांव संधवा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई।…

Kotkapura Accident: कोटकपूरा में तेज रफ्तार का कहर, बाइक को टक्कर मार आरोपी फरार, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Kotkapura Accident:

कोटकपूरा के फरीदकोट रोड पर गांव संधवा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। इसके अलावा उसके दो (Kotkapura Accident) साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान धन्ना बस्ती निवासी कृष्ण सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा करने वाली गाड़ी की तलाश की जा रही है।

बाइक से तीनों जा रहे थे फरीदकोट-

जानकारी के मुताबिक, कोटकपूरा के धन्ना बस्ती निवासी किशन सिंह अपने दो साथियों जीता सिंह और गोशा के साथ बाइक पर कोटकपूरा से फरीदकोट जा रहे थे। जब वे गांव संधवा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर रोड सेफ्टी फोर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दो घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। एक युवक कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई।

पिछा करने की भी की कोशिश-

प्रत्यक्षदर्शी गुरमैल सिंह के बताया की मेरा घर एक्सीडेंट वाली जगह के सामने है। हमने देखा की फ़रीदकोट की तरफ से आने वाली पिकअप गाड़ी ने कोटकपूरा की तरफ से आ रहे बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे में एक नौजवान की मौका पर ही मौत हो गई। एक आदमी ने उस गाड़ी का बाइक पिछा कर उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उस के ऊपर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की हमने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Faridkot Thieves Gang: फरीदकोट में बड़े अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, 03 महिलाओं समेत कुल 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *