ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बारिश के कारण पंजाब के कई इलाके जलथल हुआ पड़ा है साथ ही इस बारिश ने प्रशासन की भी पोल खोल कर रख दी है। इसके बाद भी प्रशासन कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। पंजाब में बारिश के कारण पैदा हुई परेशानियों से निजात नहीं मिला था कि मौसम विभाग ने फिर से चेतावनी दी है।
सूत्रों का कहना है कि मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि आने वाले पांच दिन पंजाब हरियाणा, चेडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एनसीआर सहीत पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश का अर्ल्ट जारी किया है। इस बारिश के कारण काफी बूरा असर देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश के कारण पिछले तीन दिन से जनजीवन को बेहाल कर रखा है। बारिश के कारण कई जगहों पर दुर्घटना हुई है। इसके साथ ही बारिश के पानी के कारण ही यमुना नदी का पानी उफान पर है जिस कारण दिल्ली में बाढ़ आने के आसार बने हुए है।


