बच्चे को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गली में खेलते लापता हुआ था ढाई साल का बच्चा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरु नानक नगर में किराए के मकान में रहते विनोद कुमार का ढाई साल का बच्चा सूरज वीरवार गली में खेलते लापता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरु नानक नगर में किराए के मकान में रहते विनोद कुमार का ढाई साल का बच्चा सूरज वीरवार गली में खेलते लापता हुआ था। उसे कोई बुजुर्ग उठाकर ले गया था। विनोद ने पुलिस को सूचित किया था। इसी रात भादसों के गांव भड़ी पनेचां में गांव के लोगों ने वहां थाने में सूचित किया कि गांव का बुजुर्ग किसी बच्चे को लेकर घूम रहा है।

पुलिस ने वहां पहुंच गुरमीत सिंह निवासी भड़ी पनेचां को हिरासत में लेकर पूछा तो उसने स्वीकार किया कि बच्चा उसने खन्ना से उठाया है। जिसके बाद भादसों की पुलिस ने खन्ना में सूचित किया और शुक्रवार सुबह खन्ना से पुलिस अधिकारी बच्चे को लेने भादसों गए। खन्ना पुलिस ने दावा किया कि आरोपी को सिटी थाना खन्ना ने काबू कर बच्चे को बरामद किया।

Watch Video

https://youtu.be/vsPETniIdSA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *