गोली लगने से घायल युवक ने तोड़ा दम अज्ञात युवकों ने किया था हमला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर की रामामंडी में कर्ल जिम के बाहर हुए हमले में घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर की रामामंडी में कर्ल जिम के बाहर हुए हमले में घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । आपको बता दें कि कुछ युवकों ने देर शाम टोना नाम के युवक को गोली मार दी थी । घायल युवक टोना को अस्पताल दाखिल करवाया गया था। युवक पर हमले की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी  है। लोगों के मुताबिक ये गैंगवार थी और वहां पर कई गोलियां चली। स्थानीय लोगों के मुताबिक टोना नाम का युवक जिम से बाहर निकला ही था कि तीन युवकों ने सरेआम गोली चलाकर उसे घायल कर दिया।

डोना वाल्मीकि मोहल्ला दकोहा का रहने वाला बताया जा रहा है। हमलावर युवक पैदल आए और डोना को शूट करने के बाद जोगिंद्र नगर मोहल्ले में पैदल ही चले गए। डोना के एक गोली सिर में, एक पेट में और दो गोलियां टांगों पर लगी बताई जा रही है। घायल टोना नाम के युवक को जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

Watch Video

https://youtu.be/ONqjc2SdDQk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *