Karnal में स्वाइन फ्लू के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 35 मामलों की हुई पुष्टि ,विभाग बोला – खांसी-बुखार को नजरअंदाज न करें

करनाल ,11 सितंबर करनाल में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले में अब तक करीब 35 लोगों में…

करनाल

करनाल ,11 सितंबर

करनाल में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले में अब तक करीब 35 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि इनमें से लगभग सभी मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक मरीज का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक स्वाइन फ्लू एक वायरल बीमारी है, जो मुख्य रूप से सांस के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है।संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।मरीजों में आमतौर पर खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं।

जिन मरीजों की हालत ज्यादा गंभीर होती है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें समय पर उपचार मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सलाह दी जा रही है कि अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम या बुखार जैसे लक्षण हैं, तो वह इसे सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज न करे। ऐसे व्यक्ति को संभव हो तो 3 से 5 दिन तक घर पर रहना चाहिए, खासकर तब तक जब तक लक्षण बने हुए हैं।

इसके साथ ही मास्क का इस्तेमाल करने, हाथों को बार-बार साबुन से धोने या सैनिटाइज करने और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। इससे संक्रमण को दूसरे लोगों तक फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता के लिए टीमें भी गठित की हैं। ये टीमें लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव और इसके लक्षणों के बारे में जागरूक कर रही हैं।

अन्य खबरें जानें –

Bhiwani में आज बार चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 1903 वकील करेंगे वोट,रात 10 बजे आएगा परिणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *