Sonipat University में बवाल जारी , छात्राओं ने खोला मोर्चा, ICC करेगी जांच, प्रोफेसर को क्लास से हटाया

सोनीपत, 11 सितंबर सोनीपत विश्वविद्यालय ने छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले को संस्थागत प्रक्रिया के तहत Internal Complaints Committee (ICC) के…

सोनीपत

सोनीपत, 11 सितंबर

सोनीपत विश्वविद्यालय ने छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले को संस्थागत प्रक्रिया के तहत Internal Complaints Committee (ICC) के सामने पहुंचा दिया है। कुलपति प्रो. प्रकाश ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने कुलसचिव को मामले में आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। संबंधित नियमों और प्रावधानों की समीक्षा के बाद कुलसचिव ने प्रकरण को ICC के समक्ष रखने की राय दी। इसके बाद प्रारंभिक स्तर पर गठित समिति की अनुशंसा और रिपोर्ट ICC को सौंप दी गई।

ICC ने मामले को आगे बढ़ाते हुए संबंधित छात्रा/छात्राओं के बयान और पक्ष दर्ज किए हैं। वहीं, प्रकरण में नामित प्रोफेसर यशवंत वर्मा से भी उनका पक्ष मांगा गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, ICC की ओर से मामले में आगे की प्रक्रिया और निर्णय की कार्रवाई की जानी है। कुलपति प्रो. प्रकाश ने स्पष्ट किया कि फिलहाल मामला ICC के समक्ष विचाराधीन है। ऐसे में आरोपों की सत्यता अथवा किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने संबंधी निष्कर्ष देना जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा कि ICC निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी संबंधित पक्षों को सुनने के बाद अपनी अनुशंसा/निर्णय देगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रोफेसर को कक्षा लेने से हटा दिया गया है। विश्वविद्यालय ने उन दावों को भी खारिज किया है कि छात्राओं की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विश्वविद्यालय का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद इसे निर्धारित संस्थागत प्रक्रिया के तहत ICC तक पहुंचाया गया और अब समिति मामले की जांच कर रही है।

कुलपति ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही सभी पक्षों को निष्पक्ष रूप से अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। ICC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसकी अनुशंसा के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

Karnal में स्वाइन फ्लू के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 35 मामलों की हुई पुष्टि ,विभाग बोला – खांसी-बुखार को नजरअंदाज न करें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *