Bhiwani में आज बार चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 1903 वकील करेंगे वोट,रात 10 बजे आएगा परिणाम

भिवानी , 11 सितंबर भिवानी जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर आज बार परिसर में सुबह से ही चहल-पहल का माहौल बना हुआ…

भिवानी

भिवानी , 11 सितंबर

भिवानी जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर आज बार परिसर में सुबह से ही चहल-पहल का माहौल बना हुआ है। अध्यक्ष, सचिव और पुरुष एवं महिला उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जा रहा है। कुल 1903 अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार है।मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ , जो शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान के बाद मतगमना की प्रकिया शुरू होगी।रात 10 से 10.30 बजे तक मतदान का परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पहली बार दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर 1 से 1000 तक और दूसरे बूथ पर 1001 से 1903 तक के मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई है। इससे अधिवक्ताओं को वोट डालने में सुविधा मिल रही है और मतदान की प्रक्रिया भी तेज हुई है।वहीं, चुनाव के बाद मतपत्रों को अलग-अलग करने और फिर उनकी गिनती करने में करीब तीन से चार घंटे का समय लगने की संभावना जताई गई है।

अब सभी की निगाहें शाम 5 बजे मतदान खत्म होने के बाद शुरू होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। करीब तीन से चार घंटे चलने वाली काउंटिंग के बाद रात तक  भिवानी जिला बार एसोसिएशन को नया नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।अब देखना होगा कि अध्यक्ष पद सहित अन्य पदों का ताज किसके सिर पर सजेगा।

अन्य खबरें जानें –

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए SGPC की बड़ी पहल, राहत सामग्री से भरा ट्रक किया रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *