पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान हरियाणा का हरी सिंह हुआ शहीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के दिल में गुस्सा है और आंखों में अंगारे है | पुलवामा हमले के बाद से ही पूरा देश एकजुट होकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के दिल में गुस्सा है और आंखों में अंगारे है | पुलवामा हमले के बाद से ही पूरा देश एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं, विपक्ष भी इस हमले के बाद पूरी तरह से सरकार के साथ खड़ा नजर आ रहा है, लेकिन पाकिस्तान है की अपनी नापाक हरकत बंद करने का नाम नहीं ले रहा है। पुलवामा हमले के मास्टर माइंड कामराज और उसके साथियों की घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में भारत मां का एक और लाल शहीद हो गया।

 rewari soldier

पुलवामा में एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, हमले के मास्टर माइंड और उसके साथियों की घेराबंदी के दौरान एक मेजर समेत 4 जवान और शहीद हो गए। शहीद हुए इन जवानों में इस बार हरियाणा के रेवाड़ी का भी एक लाल शामिल है। पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के कारण जहां भारत के लोग आक्रोशित है। वहीं, अब चीन को छोड़कर दुनिया के करीब सभी दूसरे देश भारत के पक्ष में आ गए है।

rewari soldier

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *