ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को चौथी एग्री लीडरशीप समिट के दौरान इंडिया इंटरनेशनल हार्टिकल्चर मार्केट गन्नौर के मॉडल का अवलोकन किया और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली | इस दौरान कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने उन्हें मंडी के विशेषताओं और महत्व के बारे में अवगत करवाया |
कृषि मंत्री ने बताया कि यह एशिया की बड़ी मंडियों में शामिल होगी और यह दिल्ली एनसीआर ही नहीं बल्कि विदेशों तक हरियाणा के किसानों के फल, फूल, सब्जी एवं डेयरी उत्पादों को पहुंचाने का कार्य करेगी |
वहीं राष्ट्रपति ने प्रदेश के नौ किसानों को हरियाणा कृषि रत्न पुरस्कार भी प्रदान किया जिसमें एक एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र शामिल था । राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस अवसर पर डिजीटल किसान एप भी लांच किया।
Watch Video
