Haryana: हरियाणा सरकार ने यूपीएससी को फिर भेजा ड़ीजीपी के नामों का पैनलः शत्रुजीत कपूर और आलोक मित्तल का नाम भी शामिल

DGP Appointment: हरियाणा सरकार ने फिर एक बार डीजीपी की नियुक्ति के लिए आईपीएस अधिकारियों का पैनल संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) को भेज दिया है.…

DGP Appointment:

हरियाणा सरकार ने फिर एक बार डीजीपी की नियुक्ति के लिए आईपीएस अधिकारियों का पैनल संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) को भेज दिया है. पैनल में शत्रुजीत कपूर, एसके जैन, आलोक मित्तल, अजय सिंघल और एएस चावला शामिल हैं. अब आयोग तीन नाम फाईनल करेगा जिसमें से सरकार एक को चुनेगी.

तीन के नाम होंगे फाइनल-

यूपीएससी पैनल में से तीन अफसरों के नाम हरियाणा सरकार को भेजेगी. सरकार इन तीन अधिकारियों में से किसी एक को पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी देगी. अगले हफ्ते यूपीएससी बैठक बुला सकता है जिसमें सरकार के मुख्य सचिव व गृह सचिव भी शामिल होंगे. कार्यरत कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह 31 दिसंबर को रिटायर हो जाएंगें. इसलिए सरकार ने यूपीएससी को पैनल भेजा हैं.

पहले भी भेजा गया था पैनल-

सरकार के पहले भेजे गए पैनल को यूपीएससी ने खारिज कर दिया था. यूपीएससी का कहना था कि हरियाणा में डीजीपी का पद खाली नहीं है. इसके बाद शत्रुजित कपुर को बर्खास्त किया गया. सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक लेवल 16 में आने वाले डीजीपी रैंक के सभी सदस्यों का नाम पैनल में भेजना जरूरी होता है. सभी डीजीपी रैंक वालों से पूछा गया था कि क्या उनका नाम पैनल भेजा जाए तो सभी ने हामी भरी. यदि डीजीपी रैंक का कोई अफसर नहीं है तो फिर एडीजीपी रैंक के अफसरों का नाम पैनल में भेजा जाता है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *