ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंबाला में माने शनिवार को परिवहन सेवाओं पर शनि गलत नजर पड़ गई। यहीं कारण है कि पहले अंबाला रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन की बोगी में आग गई और बाद में हरियाणा रोडवेज की एक बस में भी आग लग गई। गनीमत ये रही कि दोनों हादसों में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बस के यात्रियों ने उतरकर अपनी जान बचाई और बस के कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए फायर एक्स सिलेंडर से आग पर काबू पाया। सवारियों को दूसरी बसों में चंडीगढ़ तक भेजा गया। झज्जर से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की नई बस के इलेक्ट्रिक बैटरी पैनल में अचानक आग लग गई।
अम्बाला कैंट बस अड्डे से कुछ दूरी पर ये हादसा हो गया और यात्रियों ने बस से उतरकर अपनी जान बचाई। बस में सफर कर रहे सलमान ने कहा कि उन्हें रास्ते मे कुछ जलने की दुर्गंध आई जिसके बारे में बस के कंडक्टर को बताया गया था। कंडक्टर ने गर्मी की वजह से टायर की दुर्गंध आने की बात कही और अम्बाला कैंट बस अड्डे के पास आकर बस में से धुआं उठने लगा। गनीमत रही कि हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
बस कंडक्टर विनोद कुमार ने बताया कि जैसे ही बस ने अम्बाला फ्लाईओवर से अम्बाला कैंट बस अड्डे की ओर टर्न किया वैसे ही शायद ड्राइवर के ब्रेक लगाने पर प्रेशर लीक हो गया जिससे हादसा हो गया। कंडक्टर ने बताया कि बैटरी की तारें आपस मे टकराने की वजह से स्पार्किंग हुई और आग लग गई जिसे आग बुझाने वाले सिलेंडर से बुझा दिया गया। कंडक्टर ने कहा कि बस में अचानक ही आग लगी थी जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया।



