ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोनीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे हरियाणा के जेल और परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने इनेलो के जेल भरो आंदोलन पर चुटकी ली। पंवार ने कहा कि जेल विभाग उनके पास है, लेकिन आज तक उनकी जेल में एक भी ऐसा कैदा नहीं आया है, क्योंकि यदि कोई गिरफ्तारी होती तो उन्हें इसकी जानकारी जरूर मिलती। इन लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर वहीं पर छोड़ दिया जाता है।
जेल मंत्री कृष्ण पंवार ने ली चुटकी
इनेलो के जेल भरो अभियान पर ली चुटकी
आज तक किसी जेल में नहीं आया इनेलो कैदी
गिरफ्तारी के बाद मौके पर ही किए जाते हैं रिहा
