हरियाणा का एक ऐसा गांव जहां शौचालय को लेकर लिया ये अजब फैसला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के एक गांव ने लड़कियों को लेकर एक ऐसा अहम फैसला लिया गया जिससे उन्होने मिसाल कायम कर दी। बता दें कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के एक गांव ने लड़कियों को लेकर एक ऐसा अहम फैसला लिया गया जिससे उन्होने मिसाल कायम कर दी। बता दें कि गांव गोदिका की पंचायत ने अपनी गांव की बेटियों को लेकर ये फैसला लिया है कि वो उस घर में अपनी बेटियों की शादी नहीं करेंगे जिस घर में शौचालय नहीं होगा।

haryana

गौरतलब है कि पिछले साल अक्षय कुमार की आई फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा काफी पंसद की गई थी और इस फिल्म के द्वारा लोगो को खुले में शौच करने के लिए रोका गया और घर में ही शौचालय बनाने के लिए कहा गया था। फिल्म से प्रेरित होकर ही कई राज्यों की महिलाओं ने अपने ससुराल को इसलिए छोड़ दिया था क्योकि उनके घर में शौचालय नहीं था।

movie

इसी फिल्म से प्रेरित होकर ही गोदिका गांव के पंचायतों ने ये फैसला लिया है। पंचायतों के द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि गांव के लोग अपनी बेटियों औऱ बहनों की शादी किसी घर में तभी करवाएं जब उस घर में शौचालय बना हो। वही दूसरी तरफ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पंचायत को इस फैसले  को पारित करने के लिए बधाई दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *