Haryana Rape of 10 Month old Innocent:
हरियाणा (Haryana Rape) के रेवाड़ी जिले में शनिवार सुबह एक मानवता को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई. एक दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर, 10 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी उस वक्त वारदात को अंजाम दिया. आरोपि को पुलिस ने पकड़ लिया है.
खेल रही बच्ची को उठाया और..
बताया जा रहा है कि जब बच्ची के बाहर खेल रही थी तो आरोपी बच्ची को उठाकर पास के ही खाली प्लॉट में बने कमरे में ले गया. बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
(Haryana Rape) प्रवासी मजदुर मुल रूप से बिहार का-
आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार शहर में मजदूरी करता है. उन्होंने शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराये पर कमरा है. शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे 10 माह की बेटी घर के बाहर खेल रही थी और माता-पिता कमरे में थे.
जांच में जुटी पुलिस-
पुलिस (Haryana) ने मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह बेहद गंभीर मामला हैं. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी. पीड़ित बच्ची के पिता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है.
सीडब्ल्यूसी भी (Haryana Rape) एक्शन में –
इस घटना पर चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य श्रुति शर्मा ने कहा कि यह घटना बेहद शर्मसार करने वाली है. समाज को इससे सचेत होने की सख्त जरूरत है. सीडब्ल्यूसी के पास ऐसी घटनाएं आने पर तुरंत एक्शन लिया जाता है. बच्ची के मेडिकल सैंपल लिए गए हैं, साथ ही उसके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/4rxUD7tg51g?si=f3futkNPylkLkYt5



