Seattle Mass Shooting: अमेरिका में सिएटल फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 2 साल के बच्चे सहित 5 लोग घायल, दहशत में लोग

सिएटल,  27 जुलाई अमेरिका के सिएटल शहर में स्पेस नीडल के पास आयोजित मशहूर ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें 2…

सिएटल

सिएटल,  27 जुलाई

अमेरिका के सिएटल शहर में स्पेस नीडल के पास आयोजित मशहूर ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। इसमें 2 साल का मासूम बच्चे समेत 5 लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने सेटर को खाली करा जांच शुरू कर दी है।

रविवार शाम करीब 6 बजे फेस्टिवल अपने अंतिम चरण में था, तभी अचानक गोलियां चलने लगी। मौजूदा लोगों ने बताया कि पहले पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन कुछ ही देर में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग इमारतों और म्यूजियम में छिप गए।

सिएटल दमकल विभाग ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जिसमें 2 साल के बच्चे सहित 5 लोग घायल हैं।56 वर्षीय महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गोलीबारी के बाद पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।फिलहाल पुलिस गोलीबारी के कारणों और हमलावर की तलाश में जुटी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अन्य खबरें जानें –

PoK में आज पहले चरण का मतदान, 13 सीटों पर वोटिंग जारी, विरोध-प्रदर्शनों के बीच कड़ी सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *