हरियाणा सरकार ने सड़कों पर रात बिताने वाले बेघर लोगों की ली सुध

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पिछले कई दिनों से प्रदेश में बढ़ रही ठंड ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है और इस कड़ाके की ठण्ड की…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पिछले कई दिनों से प्रदेश में बढ़ रही ठंड ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है और इस कड़ाके की ठण्ड की मार सबसे ज्यादा उन लोगों पर पड़ रही है जो आज भी गरीबी के चलते खुले आसमान के निचे सोने को मजबूर है जिनका कोई घर बार नही है और दो वक्त की रोटी के लिए वह इधर उधर बटकते रहते है ! जिसको लेकर हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्त को आदेश दिए गए है की कोई भी व्यक्ति इस कड़ाके की ठण्ड में खुले आसमान के निचे ना सोये उन्हें कंबल दिए जाए और प्रशाशन द्वारा रैन बसरे तक उन्हें पहुंचाया जाए जिसपर सीएम सिटी करनाल में देर रात प्रशाशन के अधिकारी सडको पर निकले और खुले आसमान के निचे सो रहे लोगो को कंबल बाट उन्हें रैन बसेरे में सोने के लिए भेजा !

करनाल उपायुक्त ने लोगों से निवदेन किया की वह ठंड में खुले आसमान के निचे सोने की बजाए रैन बसेरे में चले | जिला प्रशाशन की तरफ से लोगो को निवदेन तो किया गया परंतु कुछ ही लोग रैन बसरे में जाने को तैयार हुए बाकी के लोग तस से मस नही हुए और बस अधिकारियो के आगे हाथ जोड़ कर बोले हमें हमारे हालात पर छोड़ दो हमे नही जाना कही हम यही पर सोना चाहता है ! खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगो का कहना है की हमे कही भी नही जाना है यही पर सोयेंगे हालाकि प्रशाशन की तरफ से उन्हें कंबल देने पर लोग खुश भी नजर आए और बोले की इस कंबल के सहारे रात तो कुछ हद तक कट ही जाएगी |

वहीं उपायुक्त करनाल ने रैन-बसरे का भी दौरा किया और उसकी व्यवस्था को देखा और अधिकारियों को आदेश दिए खुले आसमान की नीचे सो रहे लोगों को गाड़ी में बैठाकर रैन बसरे तक लाया जाए ! प्रशासन का ये कदम सराहनीय है लेकिन बड़ी बात ये है की प्रशासन की सुविधा दिए जाने के बावजूद भी लोग खुले आसमान के निचे सोने को मजबूर है !

हरियाणा सरकार के इस कदम ने खुले असमान में से रहे लोगों को कडकड़ाती ठंड़ से बचाया है, तो वहीं सड़कों पर सो रहे लोगो ने सरकार के इस फैसलें को खूब सरहाया है ।

Watch Video

https://youtu.be/UO3DW0NmE_I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *