लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: साल 2017 पंजाब के किसानों पर कहर बनकर गुजरा है इस साल पंजाब में कई किसानों ने मौत को गले लगा लिया । मानसा के जगदीश सिंह ने कर्जै की वजह से जहर निगल कर अपनी जान दे दी । जगदीश की मौत के बाद अब कर्ज का दैत्य उसके परिवार को परेशान कर रहा है ।
सारा साल मेहनत कर अनाज उगाता है उनकी मेहनत से लोगों के घर चूल्हा जल पाता है । किसान जो सारा साल मेहनत कर अनाज उगाता है ताकि वो अनाज हम तक पहुंच सके । लेकिन पंजाब में इन दिनों अन्नदाताओं की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है । बीता साल किसानों पर कहर बनकर गुजरा है 2017 में किसानों का मौत के साथ गहरा रिश्ता रहा ।
मुआवजे का वायदा कर सत्ता में आई सरकार ने किसानों से मुंह फेर लिया है । अगर मानसा जिले की बात करें तो 53 किसानों ने कर्ज के दबाब में आत्महत्या कर ली ।
किसी ने कीटनाशक खाकर मौत को गले लगाया को किसी ने आगंन में लगे पेड़ लटक पर अपनी जान दे दी । मुआवजे के नाम पर सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है । गाँव करमगढ़ औतांवाली के 27 साल के किसान जगदीश सिंह के घर के आगे बैंक की तरफ से ज़मीन और घर की कुर्की करने के पर्चे चिपका देने और बदनामी के डर से ज़हर निगल कर लिया ।
जिस कर्ज़ से तंग आकर जगदीश ने खुदकुशी की । कर्ज़ का वो दैत्य आज भी उसकी विधवा माँ और पत्नी का पीछा नहीं छोड़ रहा है। जगदीश की विधवा पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि उनके सिर आज भी 15 लाख रुपए के करीब का कर्ज़ बाकी है। उसने कहा कि सरकार की तरफ से उन को कोई भी मुआवज़ा । विधवा पैंशन या कर्ज़ माफी जैसा कोई लाभ नहीं दिया गया।
पंजाब में किसानों के हालात बद से बत्तदर होते जा रहे है लेकिन सरकार को किसानों से अब कोई सरोकार नहीं है । अन्नदाता रोज खुदकुशी कर रहे है लेकिन कैप्टन सरकार कुंभकर्णीय नींद सोई हुई है ।
कर्जे ने ली कई किसानों की जान
किसानों की सुनों कैप्टन सरकार!
कर्ज माफी या मजाक ?




