लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: अमृतसर: बुधवार को चीफ खालसा दीवान चरणजीत सिंह चड्ढा के बेटे इंदरप्रीत सिंह चड्ढा ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी जिसके बाद गुरूवार को सिविल अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया गया। इंदरप्रीत चड्ढा का अंतिम संस्कार हुआ जिसमे चरणजीत सिंह चड्ढा भी शामिल हुए ।
अदालत के इस आदेश से साफ हो गया है कि चड्ढा अपने बेटे के शुक्रवार को होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। मामले संबंधी चड्ढा के कौंसिल एस.एस. चाहल ने बताया कि चड्ढा की तरफ से दायर की गई अग्रिम याचिका पर स्थानीय अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज अमरजीत सिंह की अदालत ने सुनवाई के लिए पहले से ही 10 जनवरी की तारीख निश्चित कर रखी थी | लेकिन अचानक चड्ढा के बेटे इन्द्रप्रीत सिंह चड्ढा की मौत के कारण चड्ढा ने अदालत में सप्लीमैंटरी याचिका दायर की थी | जिसमें अदालत से अनुरोध किया गया था कि चड्ढा का अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होना बहुत जरूरी है | लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार न करे | इसलिए चड्ढा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होने तक उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया था | जिसे अदालत ने स्वीकार करके चड्ढा की गिरफ्तारी पर 10 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी है।
चरणजीत सिंह चड्ढा पहुंचे बेटे इंदरप्रीत के अंतिम संस्कार पर
Watch Video
https://youtu.be/A3fTdACJXgI
