खुशखबरी: प्रदेशवासियों को सालाना 6 हजार देगी हरियाणा सरकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक निश्चय आय और जमीन के मालिक हरियाणावासी परिवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार इन परिवारों को सालाना 6 हज़ार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक निश्चय आय और जमीन के मालिक हरियाणावासी परिवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार इन परिवारों को सालाना 6 हज़ार रूपये देगी। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महत्त्वाकांक्षी परिवार समृद्धि योजना को लांच कर दिया है।  इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये तक की सालाना आय और पांच एकड़ तक की जमीन वाले परिवारों हर साल 6 हज़ार रूपये की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से दी जायेगी।

वीडियो भी देखें..

 

भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार के सौ दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के गरीब लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना लांच करते हुए सीएम ने माउस के एक क्लिक पर करीब 90 हजार लाभार्थी परिवारों के बैंक खाते में दो किस्तों के दो दो हजार रुपये डाल दिए। तीसरी दो हजार रुपये की किस्त 31 मार्च से पहले मिलेगी। मुख्‍यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में ऐसे परिवारों की संख्या 65 से 70 लाख है। अभी तक करीब सवा लाख परिवारों के परिवार पहचान पत्र बन चुके हैं, जिनमें से 90 हजार परिवारों को मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के लिए नामित किया जा चुका है। प्रदेश में जिन परिवारों की आय एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक से कम होगी और पांच एकड़ या उससे कम जमीन रहेगी, उन्हें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का भी दर्जा दिया जाएगा, जिसका फायदा वह विभिन्न योजनाओं में उठा सकेंगे।

फिलहाल सेल्फ डिक्लेरेशन के जरिये यह बताना होगा कि, परिवार की आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, जिसके आधार पर उन्हें छह हजार रुपये वार्षिक का लाभ मिलेगा। यदि यह सूचना सर्वे में गलत मिली तो सरकार द्वारा प्रदान की गई राशि की रिकवरी की जाएगी। हरियाणा निवास में गठबंधन सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया कि पूरे देश में इस तरह की योजना शुरू करने वाला हरियाणा पहला राज्य है।

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना में छह योजनाएं शामिल हैं, जिनकी किस्त काटने के बाद बकाया राशि पात्र परिवार के खाते में डाल दी जाएगी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के दायरे में आती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *