दिल्ली चुनावी BREAKING : कौन बनेगा मुख्यमंत्री, 5 बजे तक हुआ 52.18 फीसदी मतदान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज 8 फरवरी है और दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज 8 फरवरी है और दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारे देखने को मिल रही है, चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे, अभीतक दिल्ली में शाम 5 बजे तक 52.18 फीसदी मतदान हुआ हैं। दिल्ली में पिछले 8 घंटों की वोटिंग ट्रेंड देखें तो लोकसभा चुनाव के मुकाबले इसबार कम लोग वोट डाल रहे हैं।

दिल्ली में कितना रहा वोटिंग प्रतिशत

जानिए शाम 5 बजे तक दिल्ली के किस जिले में वोटिंग प्रतिशत कितना रहा  नॉर्थ वेस्ट- 56.30%नॉर्थ ईस्ट- 55.75%साउथ- 55.00%सेंट्रल- 51.76%साउथ वेस्ट- 53.20%ईस्ट- 56.46%वेस्ट- 53.62%नॉर्थ- 56.69%नई दिल्ली- 51.29%शाहदरा- 58.41%साउथ ईस्ट- 54.11%

जानिए किस-किस ने वोट डाला

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कामराज लेन में अपना वोट डाला, पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राजेंद्र नगर विधानसभा में अपना वोट डाला है, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज दिल्ली में अपने पति रॉबर्ट वाड्रा, और बेटे रेहान राजीव वाड्रा के साथ वोट डाला, कांग्रेस नेता अजय माकन ने वोट डाला, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मतदान किया,बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अपना वोट डाल, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने वोट डाला, दक्षिणी दिल्ली के चितरंजन पार्क में 110 साल की एक महिला ने वोट डाला है, महिला का नाम कालीतारा मंडल है,पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी ने निर्माण भवन में वोट डाला, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ राष्ट्रपति भवन में मौजूद राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में वोट डाला, चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अल्का लांबा ने वोट डाल दिया है और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने भी अपनी मां का आशीर्वाद लेकर वोट डाल दिया है। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर और बीजेपी नेता राम माधव ने वोट डाला, यमुना विहार में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अपनी मां,और पत्नी संग वोट डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *