‘प्री बजट सेशन’ को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया बड़ा बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार प्री बजट सेशन बुलाने जा रही है। लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए इस सेशन का कोई औचित्य नहीं है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार प्री बजट सेशन बुलाने जा रही है। लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए इस सेशन का कोई औचित्य नहीं है। हुड्डा का मानना है कि,जब तक इकोनामिक सर्वे की रिपोर्ट नहीं आएगी तब तक इस सेशन का कोई फायदा नहीं है। इसमें केवल विधायक अपने क्षेत्र के लिए राय रख सकेंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज रोहतक स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

bhupinder-singh-hooda
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला यह कह रहे हैं कि देश में पहली बार किसी राज्य में बजट आने से पहले ही प्री बजट सेशन बुलाकर बजट की चर्चा करने जा रही है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस सेशन का कोई औचित्य नहीं मानते। उनका कहना है कि जब तक इकोनामिक सर्वे की रिपोर्ट नहीं आती है। तब तक इस सेशन का कोई फायदा नहीं है। सेशन में सिर्फ विधायक अपने क्षेत्र के लिए अपनी राय रख पाएंगे।

congress

वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार को बने 100 दिन पूरे हो गए। लेकिन इन 100 दिनों में उन्होंने कोई भी काम नहीं किया है। कुल मिलाकर अगर बात की जाए तो इस 100 दिन में प्रदेश की सरकार की कोई उपलब्धि नहीं। वही हुड्डा ने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस व आप के बीच सीधा सीधा मुकाबला है और भाजपा कहीं भी चुनाव में दिखाई नहीं दे रही। वहीं हुड्डा ने एक बार फिर से। किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सरकार द्वारा फैसला लेने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *