ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने गठबंधन सरकार के 100 दिनों की जिन उपलब्धियों का आज उल्लेख किया है, उनमें से एक भी ऐसी बात नहीं है जिस पर हरियाणा की जनता खुश हो सके। सरकार ने 100 दिन में केवल मात्र झूठे वादे करने के अलावा जनहित में कोई भी ऐसा काम नहीं किया है जिसका उल्लेख किया जा सके। यह बात इनेलो विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने एक पत्रकारवार्ता में कही और इस दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी भी उनके साथ थे।
इनेलो नेता ने कहा कि, गठबंधन सरकार ने हरियाणा की जीवन रेखा एसवाईएल का जिक्र तक नहीं किया, धान और छात्रवृत्ति घोटाले की जांच बाबत कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए, परिवहन विभाग का किलोमीटर स्कीम व फर्जी टिकट घोटाला, आरटीए/ओवरलोडिंग घोटाला, बिजली मीटर घोटाला और जीएसटी में फर्जी रिफंड जो कि एक बहुत बड़ा घोटाला बन चुका है उस बाबत भी कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई, किसानों की आय दुगुनी करना, नशा रोकना, युवाओं को रोजगार देने बारे और गायों की भुखमरी से मौत पर भी गठबंधन सरकार द्वारा कोई बातचीत न करना प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं के साथ खिलवाड़ है।

सीएम की बातें झूठ का पुलिंदा
सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि सीएम ने 100 दिन में 101 काम करने की जो बात कही है, वह पूर्णतया झूठ का पुलिंदा है। धरातल पर गठबंधन की सरकार ने कोई भी जनहितैषी काम नहीं किया और यदि किया होता तो मीडिया स्वयं सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने लाता। मैंने विधानसभा में धान घोटाले का मामला उठाया था जिसमें 100 से 300 रुपये प्रति क्विंटल नमी के नाम पर किसानों से लिए गए लेकिन अभी तक इस बात की जांच नहीं की गई कि किसानों का वह हजारों करोड़ रुपया किसकी जेब में गया। बल्कि इसके विपरीत सरकार ने राइस मिलों की फिजिकल वैरिफिकेशन के नाम पर पैसा इकट्ठा किया। गठबंधन सरकार में मंत्री कहते हैं कि धान घोटाला नहीं हुआ जबकि सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव कहते हैं कि धान घोटाला

