ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाभा की जेल में बंद खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स के मुखी हरमिंदर सिंह मिंटू की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पर अब मिंटू की मौत सवालों के घेरे में आ गई है। बता दे कि हरमिंदर मिंटू नाभा जेल ब्रेक कांड में गैंगस्टरों के साथ फरार हो गया था और कुछ दिनों के बाद पंजाब पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों का कहना है कि हरमिंदर मिंटू की सेहत कई दिनों से खराब चल रही थी। सूत्रों का ये भी कहना है कि मिंटू का वकील जब मुर्दा घर में लाश को देखने के लिए गया तो वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसको लाश देखने से रोक दिया गया।
इसके इलावा बरजिंदर सिंह सोढी ने मिंटू की हुई अचानक मौत पर सवाल खड़े किए। बरजिंदर सिंह ने कहा कि इस तरह की मौतें बहुत हो रही है जो सवालों के घेरे में है। जिस कारण उन्होने जांच की मांग की है।


