ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्म कलंक का पोस्टर रिलीज किया गया है | धर्मा प्रोडक्सन के तले बनने वाली ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी | फिल्म में बॉलीवुड़ के कई सितारे नजर आएंगे |
इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट की जोड़ी के साथ साथ संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे एक साथ काम करते नज़र आयेंगे |
कई सारे बड़े स्टार्स एक साथ आएंगे नज़र
इस पोस्टर को देखने से रहस्यमयी दुनिया का एहसास होता है | आलिया भट्ट, संजय दत्त, करण जौहर सहित कई सितारों ने इस फोटो को सोशल मीड़िया पर शेयर भी किया है | बता दें, फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करेंगे |



