ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वर्ष 2020-21 में रबी सीजन के दौरान गेहूं के भंडारण के लिए हैफेड द्वारा ओपन प्लिंथ के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी निर्धारित की गई है। हैफेड के जिला प्रबंधक एसएन भारद्वाज ने बताया कि, अनाज के भंडारण के लिए केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा राज्य में 20 लाख मीट्रिक टन क्षमता के ओपन पलिंथ की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि, इसके लिए हैफेड विभाग को नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है। हैफेड की वेबसाईट www.hafed.gov.in और ई-खरीद पोर्टल एचटीटीपीएस एट दा रेट इटेंडर्स डॉट एचआरवाई डॉट एनआईसी डॉट इन पर 20 लाख मीट्रिक टन की ओपन पलिंथ के लिए 3 वर्ष की गारंटी पर आधारित टैंंडर निकाले गए थे। इसमेें बरवाला तथा हांसी में 75-75 हजार मीट्रिक टन के पलिंथ के टैंडर मांगे गए थे जिसकी अंतिम तिथि 6 फरवरी थी।
एसएन भारद्वाज ने आगे कहा कि, अब मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार ओपन पलिंथ के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 10 फरवरी सांय 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए योग्यता, आवश्यक कागजात जमा कराने तथा स्कीम की पूरी जानकारी एवं शर्तें हैफेड विभाग के पोर्टल पर दी गई हैं। जिला प्रबंधक ने बताया कि इसमें भाग लेने की इच्छुक पार्टियां अपनी निविदाएं निर्धारित ईएमडी के साथ 10 फरवरी सायं 5 बजे तक ऑनलाइन जमा करवा सकती हैं।


