Haryana की बेटियों ने हॉकी में जीता गोल्ड, प्रदेश में खुशी की लहर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केरल के कारलम में हुई रास्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पिनशिप हरियाणा की महिला टीम ने 6-0 से साईं को हरा कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केरल के कारलम में हुई रास्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पिनशिप हरियाणा की महिला टीम ने 6-0 से साईं को हरा कर जीत ली है। रविवार हुए फाइनल मैच में हरियाणा की टीम का जबरदस्त परफार्मेंस रहा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत से कुल 20 टीमों ने भाग लिया। कैप्टन पूनम मलिक, महिमा चौधरी, मुदिता जागलान, दीपिका व अनु की परफॉर्मेंस सभी मेचिस में सराहनीय रही। इस चैम्पिनशिप मे हरियाणा को गोल्ड ,साई को चांदी व एम पी हॉकी अकादमी को कांस्य पदक मिले।

टीम के कोच आजाद मलिक ने फोन पर हुई बातचीत में हरियाणा की महिला टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इसराना की मूल रूप से रहने वाली मुदिता जागलान ने सभी मेचिस मे डिफेंस पर जबदस्त खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल में भी साईं की टीम हमारी टीम पर एक भी गोल इसलिए नही कर सकी क्योकि मुदिता जागलान जबदस्त डिफेंस कर रही थी। वहीं ओलिम्पियन खिलाड़ी और टीम की कैप्टन पूनम रानी मालिक ने कहा कि, सभी खिलाड़ियों ने पूरी मेहनत की थी जिसके चलते सात साल बाद पदक आया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *