ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि, संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जीवन से शिक्षा सामाजिक सौहार्द और आध्यात्मिक ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है। डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा सिरसा रोड स्थित गुरु रविदास भवन एवं छात्रावास में गुरु रविदास की 643वीं जयंती पर आयोजित जन्मोत्सव समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
‘गुरु रविदास सर्वसमाज के पथ-प्रदर्शक हैं’
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महासभा के तत्वाधान में आयोजित रविदास जी महाराज के 643वें जयंती प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाया गया। वहीं नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि, गुरु रविदास महासभा समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए उच्च स्तर की सुविधाएं और आश्रय प्रदान कर परम पुण्य का कार्य कर रही है। समाज को शिक्षित बनाने में सहयोग के लिए इस संस्था की जितनी सराहना की जाए, उतनी ही कम है। संस्था के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि, संत शिरोमणि गुरु रविदास किसी एक समाज के नही बल्कि सर्वसमाज के पथ-प्रदर्शक है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्रहित मे अपना योगदान देना चाहिए।
रविदास छात्रावास में गोल्डन जुबली हॉल का किया शिलान्यास
समारोह में पहुंचने पर डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा व मेयर गौतम सरदाना ने गुरु रविदास मंदिर में अरदास की और रविदास छात्रावास में गोल्डन जुबली हॉल का शिलान्यास किया। इस हॉल में 16 वातानुकूलित कमरों व बेसमेंट का निर्माण किया जाएगा। गुरु रविदास महासभा ने मुख्य अतिथि का बड़ी फूलमाला के साथ भव्य स्वागत किया।
डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समस्त मानवता को अध्यात्म व कल्याण का जो मार्ग सुझाया वह आज भी पूरे जगत के लिए प्रासंगिक है। मीरादेवी भी उनकी अनुयायी थीं और उन्हीं की कृपा से अमर हुईं। उन्होंने कहा कि हम सभी को संत रविदास के जीवन और उनके सिद्धांतों से प्ररेणा लेकर अपने लोक-परलोक को सुधारना चाहिए।
उ


