न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : वायुसेना रविवार को अपनी 85 वीं सालगिरह मना रही है। इस अवसर पर गाज़ियाबाद के हिंडन एयरफोर्स बेस पर शानदार परेड निकाली गई। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने सैनिकों की हौसला आफजाई की।
एयरचीफ मार्शल ने देशवासियों को यकीन दिलाया की भारतीय वायुसेना हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने वायुसेना के सैनिकों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ पूरा देश खड़ा है।
इस दौरान शानदार मार्च पास्ट निकाला गया। साथ ही, वायुसेना के जांबाज़ों ने अद्भुत फ्लाई पास्ट भी किया। 8 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई से आकाश गंगा टीम के पैराजंपर्स छलांग लगाकर एयरबेस पर उतरे।
वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने भी बेजोड़ करतब दिखाए। राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर वायुसेना को शुभकामनाएं दी। जबकि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सैनिकों का हौसला बढ़ाया।
