ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रेवाड़ी के गांव रतनथल में ठेके से कैश लूटकर भाग रहे बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। आसपास के लोगों ने बदमाशों में एक युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दूसरे आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। वहीं गोली लगने से जख्मी हुए युवक को तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
> बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं
> कैश लूटकर भाग रहे बदमाशों ने की फायरिंग
> फायरिंग में एक युवक घायल

