ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहाबाद मे तीन बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। फतेहाबाद में मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन और एक व्यापारी के ऑफिस में ये लूट की गई। लुटेरे नकदी के साथ व्यापारी की गाडी भी ले गए| यही नहीं जाते हुए लुटेरे व्यापारी और उसके कर्मचारी को ऑफिस के बाथरूम मे बंद गए। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें लुटेरे आफिस मे घुसते और बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।
> व्यापारी के ऑफिस में लूट
> पिस्तौल की नोक पर लूटी कैश और गाड़ी
> व्यापारी और कर्मचारी को बाथरुम में किया बंद
> घटना सीसीटीवी में कैद

