न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : 6 दिनों की पुलिस रिमांड पर हनीप्रीत से पुलिस पूछताछ तो कर रही है। अब उसके ड्राइवर राकेश अरोड़ा को भी पंचकूला पुलिस चंडीमंदिर थाना लेकर पहुंची है। राकेश 3 दिनों की पुलिस रिमांड पर है।
फरारी के दौरान राकेश हनीप्रीत का ड्राइवर था और जहां-जहां हनीप्रीत गई थी वो भी उसके साथ था। राकेश के पुलिस पकड़ में आने के बाद उससे हनीप्रीत से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और लगातार पूछताछ की जा रही है।
सम्भावना जताई जा रही है की पंचकूला पुलिस हनीप्रीत और राकेश को आमने-सामने बैठकर भी पूछताछ कर सकती है। राकेश से पूछताछ के लिए डीसीपी मनवीर सिंह और एसआईटी हेड एसीपी मुकेश मल्होत्रा भी चंडीमंदिर थाने पहुचें हैं।
