NEET Re-Exam 2026: भारत सरकार ने Telegram APP पर लगाई अस्थाई रोक, जानिए क्यों 22 जून तक बंद रहेगा?

NEET Re-Exam 2026: भारत सरकार द्वारा टेलिग्राम पर अस्थाई रोक लगाई गई है. ये फैसला सरकार ने नीट के फिर होने वाले एग्जाम के चलते…

NEET Re-Exam 2026: भारत सरकार ने Telegram APP पर लगाई अस्थाई रोक, जानिए क्यों 22 जून तक बंद रहेगा?

NEET Re-Exam 2026:

भारत सरकार द्वारा टेलिग्राम पर अस्थाई रोक लगाई गई है. ये फैसला सरकार ने नीट के फिर होने वाले एग्जाम के चलते लिया है. क्योंकि इससे पहले नीट पेपर लीक होने के लिए टेलिग्राम के इस्तेमाल का आरोप लगा था. नीट एग्जाम को फिर से 21 जून की को करवाना है जिसके चलते ये कदम उठाया गया है.

‘मैसेज-एडिटिंग’ फीचर बंद

एजेंसी के निर्देश में प्लेटफॉर्म से कहा गया है कि वह भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज के लिए ‘मैसेज-एडिटिंग’ फीचर को एक तय समय (30 जून 2026) तक बंद कर दे। यह कदम उस खास फीचर को ध्यान में रखकर उठाया गया है। इसका इस्तेमाल राष्ट्रीय परीक्षाओं के संबंध में घटना के बाद ‘पेपर लीक’ के सबूत गढ़ने के लिए किया जाता रहा है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 A के तहत एक निर्देश जारी किया है। इसके तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म का एक्सेस एक तय और सीमित समय के लिए (22 जून 2026 तक) सीमित किया गया है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिशों

(क) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अंतर्गत एक निर्देश जारी किया गया है, जिसके तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफ़ॉर्म की पहुँच को 22 जून 2026 तक सीमित किया जाएगा। इसमें NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा के दिन और उसके तुरंत बाद का समय शामिल है;

(ख) एक अन्य निर्देश के तहत प्लेटफ़ॉर्म को भारत में पहले से पोस्ट किए गए संदेशों की message-editing feature को 30 जून 2026 तक बंद करने के लिए कहा गया है। इसका उद्देश्य उस तकनीकी सुविधा को रोकना है, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय परीक्षाओं में बाद में “पेपर लीक” के फर्जी सबूत बनाए जाते रहे हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Weather Update: पंजाब में बरसात और तेज हवाओं का अलर्ट

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *