गुरुग्राम, 25 जुलाई
NCR की हवा को साफ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं। गुरुग्राम में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ प्रदूषण नियंत्रण के सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में वाहनों से होने वाले प्रदूषण, औद्योगिक उत्सर्जन और निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से तय समय सीमा में प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।
कचरा प्रबंधन, पराली के वैज्ञानिक निस्तारण और नियमित मैकेनिकल रोड स्वीपिंग की व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर रोक को सफल बनाने के लिए आम जनता की भागीदारी बढ़ाने की अपील की गई। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की स्क्रैपिंग नीति को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लक्ष्य का 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है।
बैठक में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी CAQM के दिशा-निर्देशों के तहत NCR में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।
अन्य खबरें जानें-
BIHAR बंद का बड़ा असर, पटना में तेज प्रताप यादव हिरासत में, कई जिलों में प्रदर्शन और सड़क जाम

