ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गूगल आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है। दुनिया की सबसे कंपनियों में शुमार गूगल ने डूडल में एक पुराना कम्प्यूटर दिखाया है, जिसमें एक तस्वीर में बने उस दौर का एक सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस दिखलाया है। गूगल सर्च इंजन की स्थापना सितंबर 1998 में दो पीएचडी छात्रों, लैरी पेज और सर्जी ब्रिन द्वारा कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में अपने छात्रावासों में की गई थी।
इस मौके पर गूगल ने डूडल जारी करते हुए लिखा कि, 21 साल पहले, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी छात्र सर्जी ब्रिन और लैरी पेज ने बड़े तौर पर सर्च इंजन पर एक पेपर पब्लिश किया था। आज गूगल दुनिया भर की 100 भाषाओं में काम करता है और साल में अरबों सवालों के जवाब खोजता है। कम से कम इतना तो कहा जा सकता है कि इसका फलक बड़ा है। 21वां जन्मदिन मुबारक हो गूगल।

