SBI Jobs 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर में सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2600 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 29 मई 2025 तक चलेगी.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना देर किए SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या ibpsonline.ibps.in/sbicboapr25/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. उम्मीदवार की आयु 30 अप्रैल 2025 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों जैसे SC/ST/OBC के लिए सरकार द्वारा निर्धारित छूट का लाभ मिलेगा.
योग्यता (SBI Jobs 2025)
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना जरूरी है.
साथ ही, मेडिकल, इंजीनियरिंग या CA जैसे प्रोफेशनल कोर्स वाले भी आवेदन के लिए पात्र हैं.
इसके अलावा, उम्मीदवार के पास कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए, जो कि बैंकिंग सेक्टर या किसी फाइनेंशियल संस्था से जुड़ा हो.
आवेदन शुल्क (SBI Jobs 2025)
भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा. SC/ST और PWD कैटेगरी के अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. ज्यादा डिटेल्स
आवेदन कैसे करें (SBI Jobs 2025)
उम्मीदवार सबसे पहले ibpsonline.ibps.in/sbicboapr25/ पर जाएं.
“Click here for New Registration” पर क्लिक करें और सभी जरूरी जानकारी भरें.
इसके बाद अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
फिर उम्मीदवार बाकी की डिटेल भरकर फॉर्म को प्रिव्यू करें और शुल्क जमा करें.
आवेदन पूरा होने पर उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



