Government job Opportunity: अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. राजस्थान पुलिस विभाग में करीब 10 हजार रिक्त पदों पर निकली कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. दरअसल, जो रजिस्ट्रेशन विंडो 17 मई को बंद होनी थी वह अब 25 मई तक खुली रहेगी. 9617 कांस्टेबल रिक्तियों के लिए अब कैंडिडेट्स 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं.
इस वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले-पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में विभिन्न इकाइयों और जिलों में कांस्टेबल जनरल ड्यूटी, ड्राइवर, बैंड और पुलिस टेलीकॉम में उम्मीदवारों की तैनाती की जाएगी.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले लिखित परीक्षा में उपस्थित होना होगा.
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए अगले राउंड में जाएंगे.
उसके बाद सबसे आखिर में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होगा.
CET परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन के दौरान आवेदन शुल्क भी देना होगा. जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपए देने होंगे जबकि एससी, एसटी और EWS कैंडिडेट को 400 रुपए का शुल्क देना होगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



