Covid-19 Cases in India: साल 2020 के बाद कोविड-19 द्वारा मचाई गई तबाही को भूले भी नहीं थे के इस बीच एशिया के कुछ देशों में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं. होंग कॉन्ग और सिंगापुर में कोविड मामलों में वृद्धि की खबरों के बीच, मुंबई और दिल्ली के सटे गुरुग्राम में भी कुछ कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.
आपको बता दें कि गुरुग्राम में 31 वर्षीय महिला जो हाल ही में मुंबई से लौटी थी, पॉजिटिव पाई गई है. इसके अलावा 62 वर्षीय एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है, जिसका कोई यात्रा रिकॉर्ड नहीं है. दोनों मरीजों को फिलहाल अलग रखा गया है.
इसके अतिरिक्त, फरीदाबाद में एक 28 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है. आपको बता दें कि लंबे समय से खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित होने के बाद जब व्यक्ति इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल गया तो वहां जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. हालांकि कोरोना से युद्ध के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है. गुरुग्राम के सीएमओ ने कहा कि- माइल्ड सिम्टम्स है घबराने की जरूरत नहीं है.स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि जुखाम, खांसी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
कुल मामलों की बात करें तो अबतक देशभर में कोरोना के कुल 257 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. कोरोना के केस तेजी से बढ़ने की वजह ओमिक्रॉन का JN.1 वैरिएंट है जो बहुत जल्दी फैलता है और अब इसका असर दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा रहा है.
JN.1 वैरिएंट क्या है?
JN.1 कोरोना वायरस का एक नया वेरिएंट है, जो ओमिक्रॉन से जुड़ा है. यह BA.2.86 नाम के पुराने वेरिएंट से निकला है, जिसे पिरोला भी कहा जाता है. इस वेरिएंट की पहचान सबसे पहले 2023 के आखिरी में हुई थी. इसके बाद यह अमेरिका, यूके, भारत, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में तेजी से फैल गया.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



