मेष(Aries Horoscope)- चिभिन्न कार्यों में सजगता से आगे बढ़ेंगे. कामकाजी स्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएं. न्यायिक मामलों पर फोकस बनाए रखें. रिश्तों संबंधों में सुधार के प्रयास बढ़ाएंगे. करीबियों का साथ सहयोग मिलेगा. व्यवसायिक गलतियां करने से बचें. विवाद में न पड़ें.
वृष(Taurus Horoscope)- व्यवस्थागत एवं प्रबंधन से जु़ड़े मामलों पर फोकस बढ़ाएं. कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. सहकर्मियों और मित्रों का साथ सहयोग रहेगा. परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. लक्ष्यगत प्रयासों में गति लाएंगे. लाभ की स्थिति बेहतर बनी रहेगी.
मिथुन(Gemini Horoscope)- कार्य योजनाओं में प्रबंधन बेहतर बनाए रखने में सफलता पाएंगे. पैतृक क मामलों में रुचि बढ़ेगी. बड़ों का सहयोग बना रहेगा. विविध स्त्रोतों से लाभ संवार पाएगा. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा. लेनदेन में गति आएगी. लिखापढ़ी में पक्के बने रहेंगे. सक्रियता से काम लेंगे.
कर्क(Cancer Horoscope)- भेंट संवाद में प्रमुखता से शामिल होंगे. महत्वपूर्ण बात कह सकेंगे. सुखद पल साझा करेंगे. कार्य योजनाएं सफल होंगी. भाग्य की स्थिति बनी रहेगी. लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा. आस्था अध्यात्म बढ़ेंगे. सहकर्मियों के साथ सहयोग पाएंगे. जिम्मेदारों से संपर्क संवाद बढ़ाएंगे.
सिंह(Leo Horoscope)- कामकाजी परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं. व्यवस्था का उल्लंघन करने से बचें. विवेक विनम्रता से काम निकालें. सहजता सरलता से आगे बढ़ें. लोगों की बातों में आने से बचें. कामकाज में स्पष्टता रखें. विनय विवेक बनाए रखे. मितभाषी बने रहें. संकोच बढ़ेगा.
कन्या(Virgo Horoscope)- प्रियजनों से आपसी अनुकूलन बढ़ेगा. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. साझा कार्य व्यापार में मजबूती आएगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. आवश्यक कार्यों में तेजी बनाए रखें. घर परिवार में शुभता का संचार बना रहेगा.संबंधों में सहजता रहेगी. चर्चा संवाद संवारेंगे. बड़ा सोचेंगे.
तुला(Libra Horoscope)- रिश्तों व संबंधों में सहनशीलता बनाए रखें. कामकाज में समय प्रबंधन और सक्रियता बनाए रखेंगे. वरिष्ठों और अनुभवियों से सलाह रखेंगे. लोभ प्रलोभन से बचेंगे. बजट से चलेंगे. लापरवाही पर अंकुश बढ़ाएं. चर्चा संवाद में संकोच रह सकता है.
वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- जिद और अंहकार से बचें. साथी समकक्ष सहयोगी होंगे. आवश्यक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन होगा. बौद्धिकता का प्रतिशत बढ़ेगा. कार्य व्यापार सुधार पर रहेगा. मित्रों के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे. बहस विवाद से बचेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में जीत का भाव रहेगा.
धनु(Sagittarius Horoscope)- परिवार के लोग सहयोग बनाए रखें. प्रबंधकीय मामलों में संतुलन रखेंगे. समय सुधार पर बना रहेगा. कामकाजी अड़चनों का सूझबूझ से हल निकालेंगे. भेंट संवाद में सावधानी बरतेंगे. भावनात्मक दबाव रह सकता है. अहंकार से बचें. मितभाषी बने रहें. निजता की भावना बल पाएगी.
मकर (Capricorn Horoscope)- विविध वाणिज्यिक गतिविधियों में सक्रियता बनाए रखेंगे. अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा. वाणिज्यिक मामलों में स्थिति संवरेगी. कार्यगति में तेजी आएगी. भावनात्मकता जुड़ाव बढ़ाएंगे. व्यर्थ चर्चाओं से बचेंगे. संकोच दूर होगा. बड़प्पन बनाए रखेंगे.
कुंभ (Aquarius Horoscope)- रक्त संबंधियों के साथ सुखकर वक्त बिताएंगे. घरेलु मामलों में हर्ष आनंद बढ़ेगा. वाणी व्यवहार से सभी का दिल जीतेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. अतिथि का सत्कार करेंगे. पारिवारिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे.
मीन(Pisces Horoscope)- नवीन कार्यों में आगे रहेंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. वातावरण में अनुकूलन रहेगा. इच्छित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. सृजनात्मकता को बल मिलेगा. संपर्क संवाद का दायरा बड़ा होगा.अपनों से तालमेल रखेंगे. सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



