AMRITSAR एयरपोर्ट पर सोना तस्करी का भंडाफोड़, संदिग्ध व्यक्ति से 22 लाख का सोना बरामद

  अमृतसर 2 जुलाई अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। डायरेक्टरेट ऑफ…

एयरपोर्ट

 

अमृतसर 2 जुलाई

अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानि कि (DRI) और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शारजाह से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी यात्री फ्लाइट संख्या 6E1428 से शारजाह से अमृतसर पहुंचा था। संदिग्ध व्यवहार के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे रोका और एक्स-रे स्कैनिंग के साथ गहन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान यात्री के पास से पेस्ट के रूप में लगभग 174 ग्राम (ग्रॉस वेट) सोना बरामद हुआ। जांच के बाद इसमें से 150.04 ग्राम शुद्ध सोना पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22.05 लाख रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई Directorate of Revenue Intelligence (DRI) और कस्टम विभाग की टीम द्वारा की गई।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी के पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

यह घटना श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी की एक और कोशिश को नाकाम किए जाने का मामला है, जहां सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी और जांच कर रही हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

PUNJAB में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, सरकार को 15 दिन का दिया अल्टीमेटम, स्थायी नौकरी की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *