ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा जहां महिला की सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे किए जाते है | लेकिन सरकार के ये दावे महेज सूनने में ही अच्छे लगते हैं | क्योंकि यहां कि महिलाएं अब भी वहीं जिंदगी जी रही है जैसे पहले जिया करती थी और कोई अगर इन सब चीजों से बाहर निकलना चाहती है तो उसके साथ होता है गैंगरेप |
जी हां यमुनानगर के हमिदा में भी एक महिला के साथ ऐसी दरिंदगी की गई है जिसे वो जिंदगी भर एक सदमे की तरह याद रखेगी | महिला की गलती सिर्फ इतनी थी की वो अपने दोस्त के साथ पीर बाबा के मजार में माथा टेकने गई थी | अब ऐसे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि उसके साथ इतनी बड़ी अनहोनी हो सकती है वो अपने दोस्त के साथ पीर बाबा के मजार से माथा टेक कर वापस ही लौट रही थी कि एक जगह पर आराम करने के लिये रुके तभी कुछ बदमाशों ने पीड़ित के साथ बदतमीजी करने लगे इसका विरोध करने पर बदमाश युवती के साथ जबरदस्ती करने लगे और फिर बारी-बारी से गैंगरेप किया |
बदमाशों ने गैंगरेप करने के बाद महिला को वहीं छोड़ फरार हो गये | जिसके बाद पीड़ित युवती पुलिस के पास गई और उन दरिंदों के खिलाफ मामला दर्ज कराया | मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और फिर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी | जांच के दौरान पाचों आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है | लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है | लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद उनकी तलाश जोर शोर से की जा रही है इसके साथ है छापेमारी भी की जा रही है | आरोपी ज्यादा दिनों तक पुलिस से बच नहीं पायेंगे | उनकी जल्द गिरफ्तारी हो जायेगी |
लेकिन बार बार हरियाणा में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले ने ये सबित कर दिया है कि यहां की बेटियां सुरक्षित नहीं है और पुलिस भी इन आरोपियों पर नकेल कसने में फेल साबित हो रही है | शायद यही कारण है कि इन दरिंदों के हौसले बुलंद हैं |
Watch Video
https://youtu.be/P3G1yExgTIA
