ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीते दिन पंचकूला से एक ऐसा मामला सामने आया था जिसने पूरे इलाके में डर का माहौल बना दिया था | जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी | मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला और 3 बच्चे शामिल थे जो उस महिला के पोता और पोती थी | इल मामले ने परिजनों के साथ साथ पुलिस के भी होश उड़ा दिये थे | मामला इतना पेचिदा था कि पुलिस को भी तहकीकात के लिये फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया जिससे आरोपी के बारे में कोई सुराग मिल सके लेकिन अब तक मामले में आरोपी तो दूर उसका नाम भी सामने नहीं आया है और ना ही उससे जुड़े कोई सबूत पुलिस के हाथ लगा है |
हलाकि पुलिस की माने तो जांच के दौरान ये बात सामने आई है कि इस हत्या के पीछे पूरे वारीस को खत्म करने का मकसद था | इसलिये बुजुर्ग महिला समेत बच्चों को भी मौत की नींद सुला दिया गया | लेकिन इस बीच एक 10 साल की मासूम बच गई जो इस वारीस का हिस्सा है | वो मासूम इसलिये बच गई क्योंकि वो काफी समय से अपनी बुआ के घर रह रही है | अब पुलिस उस बच्ची की सुरक्षा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती जिसके चलते बच्ची को पुलिस सुरक्षा दी गई है |
पुलिस ने मासूम की सुरक्षा के लिये 6 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है | जिसमें 2 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है | जिससे बच्ची की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही ना हो सके और आरोपी उसके पास भी ना भटक सके | फिलहाल मामले में पुलिस सभी रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है | जिससे अबतक यहीं पता चल पाया है कि ये हत्याएं प्रोपर्टी को लेकर ही की गई है | फिलहाल इन हत्याओं के पीछे कौन है अबतक साफ नहीं हो पाया जिसके चलते पुलिस कार्रवाई कर रही है | तो वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिजनों का आरोप है कि इस घटना को 24 घंटों से भी ज्यादा हो चुके हैं लेकिन पुलिस पूछताछ के अलवा कुछ नहीं कर रही है और ना ही आरपी के बारे में उन्हें अब तक कोई जानकारी मिल पाई है और ऐसा ही रहा तो पुलिस आरोपी को कैसे गिरफ्तार कर पाएगी |
फिलहाल 10 साल की बच्ची को 24 घंटे पुलिस की निगरानी में रखा गया है | जिससे उसकी हिफाजत की जा सके | लेकिन फिर भी जब तक आरपी को पुलिस गिरफ्तार ना कर ले परिजनों के मन में उसका खौफ सताता रहेगा |
Watch Video
https://youtu.be/TeSoU-O3zvc
